IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। सेवा समाप्ति आदेश से नाराज डीएमएफ कर्मी छग प्रदेश स्वास्थ कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सत्यम हुमने के नेतृत्व में बुधवार को कलेक्टोरेट पहुंचे। यहां उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर सेवा अवधि बढ़ाए जाने की मांग की है।

जिला अध्यक्ष सत्यम हुमने ने बताया कि कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला राजनांदगांव द्वारा जिला खनिज संस्थान न्यास मद (डी.एम.एफ.) अंतर्गत दिनांक 31.03.2022 तक विभिन्न पदो पर संविदा नियुक्ति प्रदान की गई थी, जिसे दिनांक 31.03.2022 के पश्चात् सेवा समाप्ति को नोटिस जारी कर दिया गया है। इन कर्मचारियों में लैब टेक्नीशियन, स्टाफनर्स, फार्मोसिस्ट, ए.एन.एम., वार्ड ब्वाय, वार्ड आया, वाचमेन, सेनेटरी वर्कर, स्वीपर सहित चिकित्सा अधिकारियों के नाम सम्मिलित है। जिन्हे कोविड के चलते संविदा नियुक्ति प्रदान किया गया था। इन समस्त कर्मचारियों ने कोविड के दौरान पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्त्तव्यों को पूर्ण किया था। किन्तु कार्य अवधि पूर्ण होते ही इन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। जो कि इन समस्त कर्मचारियों को साथ घोर अन्याय है। मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए इन समस्त कर्मचारियों की सेवा वृद्धि पुनः एक वर्ष बढ़ाने की मांग जिला प्रशासन से की गई है।

You missed

error: Content is protected !!