IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट 
छुरिया –न्यायालय से न्याय मिलने पर छुरिया के एक किसान के आँखों से छलकी खुशी के आसू। साथ ही न्याय मिलने पर न्याय पालिका पर बढ़ा भरोसा भी, मामला छुरिया के किसान का है जिनकी निजी जमीन को छल पूर्वक छुरिया के ही रसूखदार दंपति ने हड़प लिया था। किसान को उधार देने का झांसा देकर उसकी जमीन हड़पने वाले दंपती पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस से मदद नहीं मिलने पर पीड़ित किसान ने कोर्ट में परिवाद दायर किया था. कोर्ट के आदेश के बाद छुरिया पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़ित किसान बिसौहा राम साहू ने बताया कि उन्हें कुछ समय पहले रुपए की जरूरत थी, वे रुपए उधार मांगने प्रतिमा पल्लीवार व प्रवीण पल्लीवार के पास पहुंचे दोनों ने 6 लाख रुपए देने और इसके एवज में उसकी ढाई एकड़ जमीन का बिक्री नामा बनवाने की बात कहीं। पल्लीवार दंपति ने कहा कि उधार की रकम मिलते ही जमीन वापस कर दी जाएगी। किसान बिसौहा दंपती के बातों में आ गए। उन्होंने अपनी जमीन पल्लीवार दंपति के नाम रजिस्ट्री कर दी। तब रजिस्ट्रार के सामने आरोपियों ने उसे 6 लाख का चेक दिया, लेकिन रजिस्ट्री होते ही चेक वापस लेकर दो दिन बाद रकम देने की बात कही। लेकिन इसके बाद दोनों रकम देने से पीछे हट गए। किसान ने जब मिन्नतें की तो उसे बारी बारी से कुल तीन लाख रुपए दिए। शेष रकम दिए बगैर उन्होंने किसान की जमीन को विक्रय के लिए प्रकाशन करा दिया। बिसौहा राम ने खुद के साथ धोखा बताते हुए पुलिस से शिकायत की। बिसौहाराम ने पूरे घटनाक्रम शिकायत पहले छुरिया थाने में और फिर एसपी कार्यालय में की लेकिन पुलिस की ओर से मामले में कोई भी कार्रवाई सामने नहीं आई। किसान के परिवाद में सुनवाई के बाद प्रथम सत्र न्यायाधीश ने बिसौहा राम साहू के द्वारा प्रस्तुत परिवाद पर प्रतिमा पल्लीवार व प्रवीण पल्लीवार के विरुद्ध धारा 420, 423,424, 34 के तहत मामला दर्ज का आदेश दिया कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पल्लीवार दंपती पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

error: Content is protected !!