IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

फोटो- समिति के पदाधिकारी प्रेसवार्ता में महोत्सव के संबंध में जानकारी देते हुए।

राजनांदगांव। श्री जीण माता सेवा समिति द्वारा 12 को मां जीण भवानी महोत्सव मनाया जाएगा। इसके तहत कामठी लाइन स्थित सत्यनारायण धर्मशाला से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए  मां जीण भवानी धाम उदयाचल प्रांगण पहुंचेगी, जहां विविध कार्यक्रम होंगे। रात्रि 8 बजे से महाप्रसादी होगा।
प्रेसवार्ता में पूरे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए श्याम खंडेलवाल, राजेश खोखरिया, अरुण खंडेलवाल, दीपक जोशी, अशोक लोहिया व ओमप्रकाश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि श्री जीण धाम उदयाचल प्रागंण में 12 मार्च को 2 बजे से भजन गायक कोलकाता निवासी नीरज अग्रवाल एवं रोशनी गुप्ता द्वारा मंगलपाठ का संगीतमय प्रस्तुति होगी।
इस दौरान चुनरी उत्सव, गजरा उत्सव, बधाई एवं छप्पन भोग के साथ ही मां जीण भवानी के आलोकिक श्रृंगार का भव्य दर्शन होगा। बताया गया कि इस आयोजन का यह छठवां वर्ष है।

error: Content is protected !!