राजनांदगांव। जिला पुलिस के प्रशंसनीय पहल से सुक्कल सिंह के चेहरे पर खुशी लौट आई है। दरअसल एसपी संतोष सिंह के निर्देश पर जिला पुलिस शराफत की जिंदगी जीने वाले बदमाशों का केस क्लोज कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का मौका दे रही है। एसपी के निर्देश के बाद जिले के सभी थाना और पुलिस चौकी में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ द्वारा माफी बदमाश सुक्कल सिंह पिता बालकिशन निवासी ग्राम टेका जिला राजनादगांव काफी वृद्ध हो चुका है और वर्तमान में रोजी मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा है एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त नही है, का दिनांक 09/03/2022 को माफी बदमाश बंद कर एक अच्छा नागरिक बनकर जीवन यापन करने उसे शुभकामनाएं दी गई।


