IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

महिला दिवस मनना तभी सार्थक होगा जब हम महिलाओं का मान सम्मान आदर करें : टीकाराम सोनकर

  • रूदगांव में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

राजनांदगांव/डोंगरगांव। दुनियाभर में 8 मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं के सम्मान में समर्पित है। महिलाओं को सम्मान देने और समाज में उनके प्रति बुरे रवैये के बदलाव के उद्देश्य से हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर डोंगरगांव ब्लॉक के ग्राम रूदगांव के सरपंच टीकाराम सोनकर के मार्गदर्शन में समस्त पंच, मितानिन दीदी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी के सहयोग से पंचायत भवन में हर्षोल्लास से मनाया गया।

सरपंच श्री सोनकर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला दिवस मनना तभी सार्थक होगा जब हम महिलाओं का मान सम्मान आदर करें। महिला दिवस केवल एक ही दिन नहीं है इस दिवस को प्रतिदिन याद करते हुए महिलाओं को हमेशा सम्मान करना चाहिए। हम सबके जीवन में महिला की भूमिका में मां, बहन, बेटी, बहू होती है, जिनके बिना हम अधूरे होते है। स्त्री है, तो संसार है।


इस कार्यक्रम में समस्त महिलाओं को श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खेमलाल पटेल, ठाकुर राम सोनकर, गोवर्धन सोनकर सतदेव यादव एवं समस्त ग्राम के पंचगण उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम ग्राम विकास समिति के पदाधिकारी एवं रोजगार सहायक व ग्रामवासियों के विशेष सहयोग से सम्पन्न हुआ।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!