IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। शिवसेना की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बीते शनिवार को रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से डॉ. आनंद सिंह मल्होत्रा को दुर्ग संभाग अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कमल सोनी को राजनांदगांव जिलाध्यक्ष के पद पर यथावत रखने पर निर्णय लिया गया। बल्लू लोढ़ा को जिला महासचिव बनाया गया। उक्त बैठक में आगामी चुनाव को देखते हुए पार्टी विस्तार हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आगामी समय में रामनवमी शोभायात्रा और बेरोजगार किसान मोर्चा के छठवें चरण के विषय में भी चर्चा हुई। विशेषतौर पर जिले के पदाधिकारियों को स्थानीय स्तर की जनहित मुद्दो को उठाने और शासन-प्रशासन तक मांग रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही जिला अध्यक्ष को निष्क्रिय पदाधिकारियों को पदमुक्त कर सक्रिय कार्यकर्ताओ को पदभार देने का निर्देश दिया गया है।

You missed

error: Content is protected !!