IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/गंडई। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है- मनीषा पाल पिता पंचराम पाल उम्र 21 वर्ष निवासी मंडला थाना खैरागढ़ जिला राजनांदगांव का विवाह धनेश्वर पाल पिता पूरन पाल उम्र 22 वर्ष निवासी ईरीमकसा थाना गण्डई जिला राजनांदगांव के साथ मई 2021 में हुआ था। विवाह के एक सप्ताह बाद से मनीषा पाल को उसके पति धनेश्वर पाल, ससुर पुरन पाल, सास बिमला बाई धनकर, जेठ खिलेश्वर धनकर, जेठानी पिंकी धनकर द्वारा दहेज में हल्का हल्का सामान लाये हो दहेज में मोटर सायकिल, टीवी नहीं लाई, कहकर सभी एक राय होकर लड़ाई झगड़ा कर आये दिन प्रताड़ित करते थे। घटना दिनांक 28.01.22 को भी सुबह करीबन 08:30 बजे पुनः दहेज की बात को लेकर लड़ाई झगड़ा कर प्रताड़ित करने से तंग आकर मनीषा पाल ने कीटनाशक दवाई सेवन कर लिया। जिसका ईलाज के दौरान दिनांक 30.01.2022 को नारायणा अस्पताल रायपुर में मौत हो गई। मर्ग जांच पर से थाना गण्डई में अपराध क्रमांक 50/2022 धारा 304 बी, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में गंडई थाना प्रभारी निरीक्षक सनत सोनवानी और गण्डई पुलिस टीम के द्वारा प्रकरण के आरोपी (1) पुरन धनकर पिता बलम धनकर उम्र 55 साल और (2) खिलेश्वर धनकर पिता पुरन धनकर उम्र 24 साल साकिनान ग्राम ईरिमकसा थाना गंडई जिला राजनांदगांव को आज दिनांक 01/03/2022 को गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायालय पेश किया गया। जहाँ से ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया। प्रकरण के अन्य फरार आरोपीगण (01) धनेश्वर पाल पिता पुरन पाल उम्र 22 साल (02) श्रीमती बिमला बाई पाल पति पुरन पाल उम्र 52 साल (03) श्रीमती पिंकी पाल पति खिलेश्वर पाल उम्र 22 साल साकिनान ईरीमकसा थाना गंडई जिला राजनांदगांव को आज दिनांक 02.03.2022 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। जहाॅ से ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया।

You missed

error: Content is protected !!