IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

इस सदन कि राय में कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षण अधिक उपयोगी है विषय पर दिग्विजय महाविद्यालय में जिला स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता, पक्ष और विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किये, तीन – तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन…

राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. एल. टांडेकर, विज्ञान क्लब के प्रभारी डॉ. संजय ठिस्के के मार्गदर्शन एवं जिला स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. प्रमोद महीश के नेतृत्व में विज्ञान क्लब के द्वारा आयोजित जिला स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन 24 फरवरी को सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का विषय “इस सदन कि राय में कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षण अधिक उपयोगी है” था जिस पर जिले के विभिन्न महाविद्यालय से आये विद्यार्थियों द्वारा इसके पक्ष तथा विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किये तथा निर्णायकों द्वारा पक्ष तथा विपक्ष से तीन – तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया गया जिसमे पक्ष से प्रथम कु. करुणा साहू, बीएससी प्रथम वर्ष, शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय राजनांदगांव, द्वितीय – देविका साहू, बीएड चतुर्थ सेम., संस्कार सिटी शिक्षा महाविद्यालय ठाकुरटोला, राजनांदगांव एवं पायल पटेल, बीएससी तृतीय वर्ष, शासकीय लाल चक्रधर शाह महाविद्यालय अम्बागढ़ चौकी, राजनांदगांव तथा तृतीय धनंजय साहू शासकीय कुञ्ज बिहारी चौबे महाविद्यालय, लाल बहादुर नगर, राजनांदगांव रहे साथ ही विपक्ष से प्रथम अंजली महिलांगे, एमएससी रसायन शास्त्र द्वितीय सेम., शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, द्वितीय – देवेश मेश्राम, बी. एससी. द्वितीय वर्ष, शासकीय लाल चक्रधर शाह महाविद्यालय अम्बागढ़ चौकी, राजनांदगांव, तृतीय – योगिता देवांगन, शासकीय कुञ्ज बिहारी चौबे महाविद्यालय, लाल बहादुर रहे।
उक्त कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में डॉ. एच. एस. अलरेजा, डॉ. अबध किशोर झा तथा प्रोफ़ेसर विनय मसियारे रहे। वाद – विवाद प्रतियोगिता के आयोजन में विभिन्न विषय के विद्यार्थी उपस्थित रहे साथ ही इस कार्यक्रम में समिति के सदस्य गोकुल राम निषाद द्वारा संचालन किया गया। कार्यक्रम में डॉ अश्वनी कुमार शर्मा का सहयोग रहा।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!