IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

त्रैमासिक पत्रिका दिग्विजय कैम्पस 11वें अंक का हुआ विमोचन

राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविघालय के पत्रकारिता विभाग के द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका दिग्विजय कैम्पस के 11वें अंक का विमोचन डॉ. जौहर शाफियाबादी रायपुर, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. के.एल. टाण्डेकर, पत्रकारिता विभागाध्यक्ष डॉ. बी.एन.जागृत, हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. शंकरमुनि राय की उपस्थिति में किया गया।

दिग्विजय कैम्पस में महाविद्यालय की गतिविधियां को संकलित कर प्रकाशित किया जाता है। दिग्विजय कैम्पस के प्रकाशन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों के प्रशिक्षण के साथ समाचार पत्र में कार्य प्रणाली एवं समाचार का चयन, संकलन सहित अन्य गतिविधियों से अवगत कराना है।

दिग्विजय कैम्पस में प्राचार्य डॉ. के.एल. टाण्डेकर संरक्षक एवं प्रकाशक, प्रधान संपादक डॉ. बी.एन.जागृत, समाचार संपादक का कार्य डॉ. दिव्या देशपाण्डे, अमितेश सोनकर, रेशमी साहू एवं लोकेश शर्मा के द्वारा किया गया।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!