IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना से ग्रामीणों को मिल रही नि: शुल्क स्वास्थ्य सुविधा

  • कलेक्टर ने ग्राम कुटेलीकला में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का किया निरीक्षण

राजनांदगांव 23 फरवरी 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज छुईखदान विकासखंड के ग्राम कुटेलीकला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईलाज के लिए आने वाले मरीजों की जानकारी ली। उन्होंने ईलाज कराने आए बुजुर्गों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। 65 वर्षीय श्रीमती श्याम कुंवर बाई साहू ने बताया कि पहले ईलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ता था। लेकिन हाट बाजार में क्लीनिक लगने से पास में ही ईलाज की सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि शुगर, बीपी की जांच नि:शुल्क किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर दवाईयां भी दी जा रही है। इससे बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल रही हैं।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना में डॉक्टरों से इस क्षेत्र में शिविर लगाने की जानकारी ली। डॉक्टर ने बताया कि निर्धारित दिन के अनुसार अलग-अलग गांव में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक लगाया जा रहा है। आज यहां 19 मरीजों ने स्वास्थ्य की जांच कराई है। इस दौरान उन्होंने गांव के बाजार के लिए चबूतरा निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने जनपद सीईओ को निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम छुईखदान श्री सुनील शर्मा, जनपद सीईओ छुईखदान श्री प्रकाश तारम, नायब तहसीलदार सुश्री नेहा विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!