*सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा*
*हजारों नागरिक हुए शामिल, सेवा और जनभागीदारी का दिया संदेश*
कवर्धा।। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज कबीरधाम जिले में सेवा ज्योति यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यात्रा में जिले के हजारों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और सेवा, संकल्प एवं जनभागीदारी का संदेश दिया। सेवा ज्योति यात्रा से पूर्व शासकीय पीजी कॉलेज के डोम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने देशवासियों को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को
कार्यक्रम के पश्चात सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए सेवा ज्योति चैक पहुंची। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों सहित जिलेवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत 2047 के संकल्प का संदेश दिया गया। सेवा ज्योति यात्रा के दौरान जिलेवासियों में उत्साह और सहभागिता का वातावरण देखने को मिला। यह आयोजन सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों को विकास एवं जनसेवा के कार्यों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा। सुना। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन, जयंती पटेल एवं राजेंद्र चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। आज 7 अक्टूबर 2026 को सरकार के मुखिया के रूप में उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इन वर्षों में जनसेवा और प्रशासन को लेकर अनेक अनुभव सामने आए हैं। गुजरात में प्रशासन को जनता के करीब लाने और नई कार्यप्रणाली विकसित करने पर जोर दिया गया। आज सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से भी यही संदेश दिया जा रहा है कि शासन और प्रशासन का मूल उद्देश्य जनता की सेवा करना है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि संकल्प लेना बड़ी बात है, लेकिन संकल्प को धरातल पर उतारना उससे भी बड़ी बात है। महाभारत में अर्जुन ने जब संकल्प लिया, तो सबकी नजर उनके ऊपर थी कि वे अपना संकल्प पूरा कर पाते हैं या नहीं। जब कोई व्यक्ति सच्चे मन से संकल्प लेता है, तो पूरी दुनिया उसकी ओर देखती है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के सामने संकल्प रखा है और उसे पूरा करने का विश्वास व्यक्त किया है “वी विल डू इट।” उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में जब भारत विकसित राष्ट्र बनेगा, तब हमारा छत्तीसगढ़ भी विकसित छत्तीसगढ़, विकसित कबीरधाम और कवर्धा विकसित कवर्धा बने, यह हम सभी का संकल्प होना चाहिए। हमारे नगर और गांव भी विकास की गति से आगे बढ़ें। इसके लिए सबसे पहले मजबूत संकल्प जरूरी है। लक्ष्य बड़ा हो सकता है और रास्ता कठिन हो सकता है, लेकिन संकल्प मजबूत हो तो मंजिल हासिल की जा सकती है। सेवा ज्योति यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि जिले के विकास, सेवा और जनभागीदारी का संकल्प है। जब संकल्प बड़ा हो, नीयत स्पष्ट हो और 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति साथ हो, तो लक्ष्य कितना भी बड़ा क्यों न हो, “हम जरूर करबो।”
उन्होंने कहा कि आज भारत के सामने सबसे बड़ा लक्ष्य विकसित भारत 2047 है। पिछले वर्षों में देश ने राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखे हैं। आतंकवाद के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसी कार्रवाइयों से भारत की सुरक्षा क्षमता और आतंकवाद के खिलाफ उसकी नीति का संदेश सामने आया है। जम्मू-कश्मीर में 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 के अधिकांश प्रावधानों को समाप्त करने का निर्णय तथा अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण और 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा देश के सार्वजनिक जीवन की महत्वपूर्ण घटनाएं रही हैं। छत्तीसगढ़ के संदर्भ में उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प स्पष्ट है हिंसा की जगह विकास पहुंचे, भय की जगह विश्वास पहुंचे और बंदूक की जगह शिक्षा, रोजगार और अवसर पहुंचे। यही विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा होगी। श्री शर्मा ने कहा कि 2047 का लक्ष्य बड़ा जरूर है, लेकिन असंभव नहीं है। यह केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प है। हमें अपने-अपने स्तर पर इस संकल्प को आगे बढ़ाना होगा। कवर्धा, कबीरधाम और छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।
फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन ने छत्तीसगढ़वासियों का आह्वान करते हुए कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान में सभी नागरिक बढ़-चढ़कर सहभागी बनें और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएं। श्रीमती सेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों, संकल्पों और विकसित भारत के लक्ष्य को हम सभी ने सुना और समझा है। इसी दिशा में छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचने से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद प्रदेश ने अपनी अलग पहचान के साथ विकास की दिशा में कदम बढ़ाया। गरीब परिवारों के लिए एक रुपये किलो चावल जैसी योजनाओं ने जरूरतमंद परिवारों को महत्वपूर्ण सहारा दिया। श्रीमती सेन ने कहा कि आवास योजना, शौचालय निर्माण, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में परिवारों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा योजनाएं बनाकर उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण है, लेकिन इन योजनाओं का लाभ सही हितग्राही तक पहुंचाना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज से जुड़ना, जरूरतमंदों तक पहुंचना और जनसेवा को मजबूत करना है। श्रीमती सेन ने उपस्थित नागरिकों से आह्वान किया कि वे सेवा संकल्प अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कवर्धा और छत्तीसगढ़ के विकास में अपनी भूमिका निभाएं तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करने में योगदान दें।
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहा सेवा संकल्प अभियान सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज 7 अक्टूबर का दिन विशेष है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकार के मुखिया के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं देते हुए उनके विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सहभागी बनने का आह्वान किया। श्रीमती बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने सार्वजनिक जीवन की एक नई शुरुआत की थी और वर्ष 2026 में सरकार के मुखिया के रूप में उनके 25 वर्ष की निरंतर सेवा का पड़ाव पूरा हुआ है। ये 25 वर्ष केवल राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में मनाने के बजाय सेवा के संकल्प के रूप में मनाने की प्रेरणा दी है। सामान्यतः जन्मदिन पर उत्सव मनाया जाता है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा के माध्यम से जन्मदिन मनाने का संदेश दिया है। इसी प्रेरणा से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। श्रीमती बोहरा ने कहा कि अभियान के अंतर्गत विभिन्न सेवा गतिविधियों, सेवा सेतु, रंगोली कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान सहित अनेक गतिविधियों में जिले के नागरिक बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा को उत्सव बनाइए और उत्सव को सेवा का माध्यम बनाइए, यही इस अभियान की मूल भावना है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प में कवर्धा और छत्तीसगढ़ की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। भारत राष्ट्र सर्वप्रथम की भावना हमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रवादी विचारों से मिलती है। इसी विचार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत 2047 के संकल्प के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं। श्रीमती बोहरा ने कहा कि हमें भी संकल्प लेना होगा कि कवर्धा आगे बढ़ेगा, छत्तीसगढ़ आगे बढ़ेगा और हमारे सामूहिक प्रयासों से वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के इस महान संकल्प में कवर्धा और छत्तीसगढ़ की जनता भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने “हम करेंगे वी विल डू इट के संकल्प के साथ विकसित भारत 2047 के निर्माण में अपनी सहभागिता का संकल्प लिया।
जिला अध्यक्ष राजेंद्र चन्द्रवंशी ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, राज्य पुलिस प्राधिकरण के सदस्य भगत पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, बीरेन्द्र साहू, गंगाबाई लोकचन्द साहू, राजेश्वरी महेंद्र धृतलहरे, जनपद अध्यक्ष सुषमा गणपत बघेल, उपाध्यक्ष गणेश तिवारी, जनपद अध्यक्ष नंदनी साहू, जनपद अध्यक्ष बोडला बालका रामकिंकर वर्मा, उपाध्यक्ष नंद श्रीवास, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाटिल, नितेश अग्रवाल, मुकेश ठाकुर, जसविन्दर बग्गा, पवन जायसवाल, परेटन वर्मा, कृष्णा चंद्राकर, कृष्ण, वैष्णव, सतविंदर पाहुजा, विजय लक्ष्मी तिवारी, ठाकुर पीयूष सिंह, सुषमा चंद्रवंशी, मधु तिवारी, रूपेश जैन सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


