IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

तेंदुआ घुसने से स्नेहा क्लिनिक में अफरा तफरी का माहौल, पुलिस और वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

​शहर में दहशत का माहौल, स्नेहा क्लिनिक के पास दिखा तेंदुआ

​कवर्धा XReporter News।। शहर के रिहायशी इलाके में अचानक एक तेंदुआ घुस आने से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। उस वक्त हड़कंप और बढ़ गया जब तेंदुए को स्थानीय ‘स्नेहा क्लिनिक’ के आसपास देखा गया। तेंदुए की मौजूदगी की खबर फैलते ही इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बन गया और क्लिनिक के आसपास भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

​घटना की सूचना तुरंत पुलिस और वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की स्पेशल रेस्क्यू टीम और भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और आम जनता को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

​फिलहाल वन विभाग और पुलिस दल की संयुक्त निगरानी में तेंदुए का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए को जल्द से जल्द सुरक्षित ट्रैंकुलाइज़ (बेहोश) कर पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है ताकि किसी भी तरह की जनहानि न हो।

You missed

error: Content is protected !!