IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

आयुक्त के किया रेवाडीह जी.ई.रोड पेट्रोल पंप के सामने अवैध प्लाटिंग का निरीक्षण, जे.सी.बी. के माध्यम से की गयी ध्वस्त करने की कार्यवाही

  • निगम आयुक्त ने निगम सीमांतर्गत अवैध प्लाटिंग तथा वैध कालोनी की सूची उपलब्ध कराने एस.डी.एम. व उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश को लिखा पत्र
  • आज 26 भूस्वामियों को 52 खसरा का बाहय विकास शुल्क जमा करने आयुक्त ने जारी किया द्वितीय नोटिस

राजनांदगांव 23 फरवरी। नगर निगम द्वारा निगम सीमांतर्गत अवैध कालोनी एवं अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध सख्त रवैया अपना कर कार्यवाही कर रही है और अवैध प्लाटिंग की जॉच कर उसे ध्वस्त करने भी की जा रही है। इसी कड़ी में नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी द्वारा अवैध प्लाटिंग करने वाले भू-स्वामियों की सूची उपलब्ध कराने अनुविभागीय अधिकारी (रा.) राजनांदगांव को एवं वैध कालोनी की सूची उपलब्ध कराने उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश राजनांदगांव को पत्र लिखा है। साथ ही अवैध कालोनी के मूल भू-स्वामी को बाहय विकास शुल्क जमा करने नगर निगम द्वारा नोटिस जारी किया जा रहा है। साथ ही रेवाडीह जी.ई.रोड पेट्रोल पंप के सामने श्री एस.आर.एम. फाऊन्डेशन प्रबंधक श्री समशेर गिल आ. श्री कनैल सिंह द्वारा किये जान रहे अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करते हुये मुरूप जप्ती की कार्यवाही की गयी।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि शासन निर्देश के अनुक्रम में कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर नगर निगम की टीम द्वारा प्रतिदिन अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्यवाही की जा रही है एवं अवैध कालोनी भूमि विक्रय पर बाहय विकास शुल्क जमा करने नोटिस जारी किया जा रहा है। जिसके तहत कल दिनांक 22 फरवरी को 19 भूस्वामियों को 55 खसरा के लिये द्वितीय नोटिस जारी किया गया है और आज 26 भूस्वामियों को 52 खसरा के लिये द्वितीय नोटिस जारी किया जा रहा है, जिनमेें इंदिरा पुनाउ गोड को 16 खसरों के लिये 7501890.00 रू., श्री सतीश चंदेले आ. श्री केतुलाल चंदेले को 544830.00 रू., श्री सुशील पप्पू आ. स्व. श्री धनराज गोड को 873125.000 रू. श्रीमती श्याम बाई आ. श्री धनराज को 2738120.00 रू., श्री यादवराम आ. श्री धरमू को 10 खसरो के लिय 1830070.00 रू., श्री संतकुमार आ. श्री हीरालाल सिन्हा को 1243330.00 रू.,श्री श्री बिसराम आ. श्री काशीराम यादव को 153670.00 रू., गिरजा बाई साहू आ. श्री जागेश्वर साहू को 563689.00 रू., श्री मेम सिंह आ. श्री सोन गोड को 2018665.00 रू. श्री इसर आ. श्री बनिया गोड को 628650.00 रू., श्री सहजराम आ. झुमूक गोड को 3925570.00 रू., श्री सुखलाल आ. श्री निजाम गोड को 2214245.00 रू. श्री विजय आ. श्री जगन्नाथ गोड को 2549525.00 रू. श्रीमती फूलकुवर ध.प. श्री जे.एस. कतलम को 789305.00 रू, श्री देवचंद आ. श्री बोधी गोड को 880110.00 रू., श्री गेंद सिंह आ. श्री झाडू गोड को 565785.00 रू. श्री रामसुख आ. श्री जग्गूलाल को 1438910.00 रू. श्री यशवंत आ. श्री सुदामा को 1753235.00 रू., श्री जगतराम आ. श्री पुसाऊ गोड को 565785.00 रू. श्री तेजराम आ. श्री लतखोर को 1894290.00 श्री कृष्ण सिंह आ. श्री पितम्बर लाल गोड को 2 खसरो पर 1201420.00 रू. श्री इंदिरा आ. श्री सुकालू तरामे को 2 खसरो पर 3164205.00 रू, श्री मंगल सिंह आ. श्री रंजित सिंह गोड को 2828925.00 रू. एवं श्री दिनुराम को 1760220.00 रू किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं कराने पर राशि जमा करने नियमितिकरण नियम 15 (क)(1)(15) के तहत द्वितीय नोटिस जारी किया गया है। इस प्रकार कुल 4 करोड 36 लाख 27 हजार 5 सौ 69 रू. की वसूली हेतु नोटिस दिया गया है। उन्होंने बताया कि 15 दिवस की अवधि में राशि जमा नहीं होने पर निगम अधिनियम 1956 की धारा 292 (ग) के तहत वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। उन्होंने बताया कि 15 दिवस की अवधि में राशि जमा नहीं होने पर निगम अधिनियम 1956 की धारा 292 (ग) के तहत वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने आज अवैध प्लाटिंग निरीक्षण में रेवाडीह जी.ई.रोड पेट्रोल पंप के सामने श्री एस.आर.एम. फाऊन्डेशन प्रबंधक श्री समशेर गिल आ. श्री कनैल सिंह द्वारा खसरा क्रं. 99/3, 99/12 रकबा 0.6150 हे. एवं खसरा क्रं. 100 रकबा 0.1290 हे भूमि पर मुरूम रोड बनाकर अवैध प्लाटिंग किया जा रहा था जिसपर कार्यवाही करते हुये नगर निगम की जे.सी.बी. के माध्यम से ध्वस्त करते हुये मुरूम जप्ती की कार्यवाही की गयी।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि नगर निगम सीमांतर्गत हो रहे अवैध प्लाटिंग के खसरो की सूची, राजस्व अभिलेख सहित उपलब्ध कराने अनुविभागीय अधिकारी(रा.) राजनांदगांव को एवं वैध कालोनी की कॉलोनाईजरो के नाम, पता एवं खसरा नम्बर सहित सूची उपलब्ध कराने उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश राजनांदगांव को पत्र प्रेषित किया गया है, जिससे अवैध प्लाटिंग करने वाले भू-स्वामियों के विरूद्ध एवं अवैध कालोनियों के कालोनाईजरो के विरूद्ध कार्यवाही की जा सकें। उन्हांेने बताया कि इसी प्रकार अन्य अवैध कालोनी के कॉलोनाईजरो विरूद्ध कार्यवाही तथा अन्य अवैध प्लाटिंग के भूस्वमियों को विकास शुल्क जमा करने नोटिस जारी किया जायेगा नोटिस दिया जायेगा। निरीक्षक में तहसीलदार श्री प्रफुल गुप्ता, प्र.सहायक अभियंता संदीप तिवारी, उप अभियंता श्री अशोक देवांगन सहित निगम का अमला उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!