IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट 
छुरिया – झंडातलाब के पास चौराहे में आये दिन सड़क दुघर्टना होने से दुर्घटना जन्य क्षेत्र बन गया है। मंगलवार को बाइक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे डायल 112 की मदद से उपचार के लिए छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी अनुसार चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम झंडातलाब नेशनल हाईवे चौराहे के पास बाइक क्रमांक सीजी 08 वी 2089 में सवार घनश्याम चन्द्रवंशी पिता चमरू चन्द्रवंशी उम्र 34 वर्ष निवासी सेंदरी रामाटोला सड़क पार कर रहा था इसी दौरान राजनांदगांव की ओर से आ रही कार क्रमांक सीजी 04 एन एम 1416 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार घनश्याम चन्द्रवंशी को पैर व सिर में गंभीर चोट लगा है जिसे डायल 112 की मदद से उपचार के लिए छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

You missed

error: Content is protected !!