IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया – नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए भारत सरकार की नीतियों के तहत श्री श्रीपाल सेनानी 38 वी वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के मार्गदर्शन में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को वनांचल ग्रामों के ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने व स्थानीय जनता के कल्याण के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल 38 वी वाहिनी की ई समवाय बागनदी के द्वारा मंगलवार को ग्राम कन्हारटोला और बोदालदंड में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत ग्राम बोदालदंड के ग्रामीणों को स्ट्रीट लाइट का वितरण किया गया वहीं कन्हारटोला के स्कूल में बच्चों को खेल समाग्री का वितरण किया गया बल के जवानों द्वारा ग्रामीणों के लिए जलपान एवं बच्चों को टॉफी व बिस्कुट वितरित किए गए इस कार्यक्रम में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल से श्री श्रीपाल सेनानी 38 वी वाहिनी ई समवाय उप सेनानी संजीव रत्न, सहायक सेनानी गंभीर सिंह चौहान, आईटीबीपी इस्पैक्टर करतार सिंह, अजय कुमार के साथ हिमवीर जवान बागनदी एवं स्थानीय पुलिस बागनदी थाना के निरीक्षक केसरी चन्द साहू और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!