IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक शिव चन्द्रा के नेतृत्व में दिनांक 18/02/2022 को मुखबिर से सूचना मिली प्रीतपाल उर्फ मिंटू सिंह भाटिया पिता स्व निर्मल सिंह भाटिया उम्र 43 साल निवासी खंण्डूपारा डोंगरगढ़ और भारत सिंह ठाकुर पिता झुमुक सिंह ठाकुर उम्र 47 साल साकिन राधिका नगर डोंगरगढ़ के द्वारा चोरी छिपे सट्टा पट्टी लिखा जा रहा है। सूचना तस्दीक हेतु संभावित स्थान पर रेड कार्यवाही कर दोनों आरोपियो को रंगे हाथ सट्टा पट्टी लिखते, नकदी रकम 11060 रुपए के साथ पकड़ा गया। आरोपियों के विरूध्द धारा 4 (क) सट्टा एक्ट कायम किया गया। पृथक से प्रतिबंधात्मक धारा 151 की कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है।

error: Content is protected !!