राजनांदगांव। नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बुधवार को शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले मार्ग जय स्तंभ चौक और जूनी हटरी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान दुकान का सामान सड़क पर रखने वाले दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, सामानों को जब्त किया गया और समझाईश दी गई कि सड़क पर सामान न रखें। गौरतलब है कि ज्यादातर दुकानदार सामानों को सड़क पर रख देते है, जिससे रोड संकरी हो जाती है, आवागमन में परेशानी होती है, ट्रैफिक जाम की नौबत भी आ जाती है। इसे देखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।


