IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 16 फरवरी। नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष समाप्ति को ध्यान में रखते हुये राजस्व वसूली में कड़ाई बरती जा रही है। जहॉ वार्डो में शिविर के माध्यम से राजस्व वसूली की जा रही है। वहीं घर घर जाकर भी बकाया करों की वसूली की जा रही है। वसूली के दौरान लम्बे समय से करों का भुगतान नहीं करने वाले करदाताओं का नल विच्छेदन किया जा रहा है। इसी कडी में गत दिवस 05 नल विच्छेदन की कार्यवाही की गयी, साथ ही बड़े बकायादारों को अंतिम नोटिस दी जा रही है, करों का भुगतान नही करने की स्थिति मेें बकायादारों का नाम सार्वजनिक किया जायेगा। इसी प्रकार दुकाने सील की जायेगी।
आयुक्त डॉ. अशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह ने नेतृत्व में प्र.राजस्व अधिकारी  भूपेन्द्र वाडेकर एवं राजस्व अमला सम्पतिकर,जलकर,समेकित कर व दुकान किराया की वसूली शिविर के अलावा घर घर जा कर रही है और बड़े बकायादारों को अंतिम नोटिस भी दिया जा रहा है। नोटिस उपरांत करों का भुगतान नहीं करने पर बकायादारो का नाम सार्वजनिक करते हुये समाचार पत्रों में प्रकाशित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि निगम करों का भुगतान नही करने पर वार्ड नं. 12 में 2, वार्ड नं. 42,48 व 50 में 1-1 कुल 05 नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही की गयी। इसी प्रकार दुकानदारों द्वारा लम्बे समय से दुकान किराया का भुगतान नहीं करने पर दुकाने सील करने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि नागरिकों द्वारा करो का भुगतान करने पर होने वाले राजस्व आय से कर्मचारियों का वेतन भुगतान सहित नगर विकास किया जाता है।
आयुक्त श्री चतुर्वेदी ने निगम सीमाक्षेत्रान्तर्गत निवासरत भवन एवं भूमि स्वामियों तथा निगम स्वामित्व के दुकानों के किराएदारों से अपने स्वामित्व की भवन व भूमियों के संपत्तिकर,समेकितकर एवं जलकर की सम्पूर्ण बकाया राशि तथा निगम स्वामित्व की दुकानों का सम्पूर्ण बकाया किराया का भुगतान निगम कार्यालय अथवा वार्डो में आयोजित शिविर में अनिवार्यतः जमा कर रसीद प्राप्त कर नगर विकास में सहयोगी बनने की अपील की।

You missed

error: Content is protected !!