IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कलेक्टर ने शासकीय जिला अस्पताल में तैयार किए जा रहे उच्च तकनीक से लैस ‘हमर लैब’ का किया निरीक्षण

  • हमर लैब’ में उच्च स्तर के पैथोलॉजी जांच की मिलेगी सुविधा

राजनांदगांव 09 फरवरी 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज शासकीय जिला अस्पताल बसंतपुर में तैयार किए जा रहे उच्च तकनीक से लैस ‘हमर लैब’ का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लैब का निर्माण कार्य जल्द पूरा करें। हमर लैब निर्माण कार्य पूरा होने के पहले ही प्रतिदिन जांच के अनुसार पर्याप्त संसाधन तैयार रखें। इसके लिए कार्य योजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि ‘हमर लैब’ बनने के बाद मरीजों की सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। यहां तत्काल जांच कराकर रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं। यह उच्च स्तर के पैथोलॉजी जांच के लिए तैयार किया गया है।

कलेक्टर श्री सिन्हा ने निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में प्रतिदिन आने वाले ओपीडी की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में पुरूष वार्ड, महिला वार्ड, महिला सर्जिकल वार्ड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वार्ड हवादार रहे, इसके लिए खिड़कियां खोल कर रखें। उल्लेखनीय है कि जिले में नक्सल और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र मानपुर विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहला ‘हमर लैब’ बनाया गया है। आसपास के स्थानीय नागरिकों को तत्काल जांच की सुविधा प्राप्त हो रही है। जहां क्लीनिकल पैथोलॉजी, हिमेटोलॉजी, सेरोलॉजी, बॉयोकेमेस्ट्री एवं माईक्रो बॉयोलॉजी के अंतर्गत लैब टेस्ट किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. केके जैन, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. यूएस चंद्रवंशी, डॉ. आरएस ठाकुर, श्री अविन चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!