इग्नू की परीक्षाओं में एस.टी. और एस.सी. वर्ग के विद्यार्थियों को प्रवेश में छूट
राजनांदगांव। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के सत्र् जनवरी 2022 के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को पूर्व की भांति ही निःशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है। इसमें इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में सम्मिलित विद्यार्थियों को प्रवेश शुल्क नहीं लगेगा, किंतु उन्हें परीक्षा शुल्क देना होगा। वर्तमान सत्र् में प्रवेश की अंतिम तारीख 10 फरवरी तक है। दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ.के.एल. टांडेकर एवं इग्नू अध्ययन केन्द्र के समन्वयक डाॅ. शैलेन्द्र सिंह ने जानकारी प्रदान किया कि वर्तमान सत्र् के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा में प्रवेश जारी है। इग्नू से संबंधित अन्य जानकारी हेतु छात्र/छात्राएं इग्नू अध्ययन केन्द्र में आकर संपर्क कर सकते है। दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थी इग्नू के समन्यक डाॅ. शैलेन्द्र सिंह के माबाईल नंबर 94241-26385 तथा सहायक मुकेश टेम्बुरकर मो. न. 94255-03755 से भी संपर्क कर सकते है।

Sub editor

