IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। संपत्ति विवाद पर युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर भाई पर प्राणघातक हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मामले का विवरण इस प्रकार है दिनांक 05.04.2021 को प्राप्त अस्पताली मेमो की जांच पर से प्रार्थी टुसेन उर्फ देवीलाल जंघेल पिता स्व ० शेरसिंह लोधी उम्र 45 साल साकिन खमतराई थाना खैरागढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका अपने भाई भारत जंघेल के साथ संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है। शनिवार को दोनों भाई के बीच विवाद होने पर उसके भाई भारत जंघेल और भाई के दोस्त महेश राजपूत ने डंडा एवं गाड़ा खूटा से सिर एवं पैर में मारने से वह बेहोश हो गया था। रिपोर्ट पर थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 73/22 धारा 307 , 34 भादवि कायम किया गया। मामला गंभीर होने पर इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। आला अधिकारियों के निर्देशन में खैरागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर ग्राम खमतराई में आरोपी के सकुनत पर दबिस देकर आरोपी महेश राजपूत और भारत जंघेल निवासी खम्तराई थाना खैरागढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना अपराध कबूल करने पर विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिसियल रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना खैरागढ़ में पदस्थ सउनि मुरली सिह बघेल, सउनि महेश लेझारे, प्रआ गन्नू लाल साहू, आरक्षक अख्तर मिर्जा, आरक्षक विजेन्द्र कुमार की सक्रिय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!