IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। मामले का विवरण इस प्रकार है दिनांक 02.02.2022 के शाम 04 बजे ग्राम सुरगी मुदलियार पेट्रोल पम्प के पास स्कूटी में जा रही एक महिला के बैग व मोबाईल को सफेद कलर की स्पोर्ट्स बाईक में सवार तीन लड़के द्वारा लूटकर भागने की सूचना पर तत्काल पुलिस चौकी सुरगी प्रभारी चेतन सिंह द्वारा एक टीम गठित कर आरोपी पतातलाश हेतु मौका-ए-वारदात पर रवाना हुये, जिनके द्वारा महज एक घंटे के भीतर तीनों लड़कों को पकड़कर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किये। सभी लड़के डोंगरगढ़ निवासी होना बताये। जिसमें से एक लड़का नाबालिक व दो लड़को का नाम (01) रीतिक निषाद पिता मनोज निषाद, उम्र 19 वर्ष (2) टुकेश यादव पिता फागुराम यादव, उम्र 22 वर्ष निवासी कश्मिरीपारा डोंगरगढ़ है। रीतिक निषाद वर्ष 2021 में थाना डोंगरगढ़ से चोरी के अपराध में भी जेल जा चुका है जो तीनो मिलकर लूटपाट करने की योजना बनाकर महिला के बैग को चलते गाड़ी से खीचकर छिनकर भागकर ग्राम मुड़पार के आगे जाने के बाद सुनसान जगह में जाकर बैग में रखे नकदी रकम 700/- रूपये को आपस में बांट लिये थे एवं मोबाईल को बेचने के लिए ग्राम सुरगी में राहुल निषाद के दुकान के पास नाला में छिपा दिये थे और बैग व उसमें रखे प्रार्थिया व उसके पति व बच्चे के आधार कार्ड, पेनकार्ड, एटीएम कार्ड, कुछ सिक्के, घर की चाबी को बैग सहित खेत के पास जला दिये है। आरोपी रीतिक निषाद के घटना में प्रयुक्त मो.सा. कीमती 40,000/-रूपये व लूट के 300/-रूपये एवं आरोपी टुकेश यादव से लूट के मोबाईल व 200/-रूपये तथा विधि से संघर्षरत बालक से लूट के 200 रूपये व बैग के जले हुये हैण्डल चाबी, सिक्का जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध पुलिस चौकी सुरगी में अपराध क्रमांक 101/2022 धारा 392, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीगण को विधिवत् गिरफ्तार कर ज्यूडिसियल रिमांड में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।  उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर चौकी प्रभारी सुरगी, उप निरीक्षक एस.एस. मण्डावी, प्र.आर. 1206 लोकनाथ वर्मा, आर. 1538 दुष्यंत राणा, आर. 792 फुलेश्वर वर्मा चौकी सुरगी का कार्य विशेष सराहरनीय रहा।

You missed

error: Content is protected !!