IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया – प्रदेश भाजपा एवं प्रदेश किसान मोर्चा के आवाहन पर आज मंडल भाजपा छुरिया के समस्त मोर्चा एवं मंडल के पदाधिकारी किसानों के हित में पांच प्रमुख मांगों को लेकर छुरिया सोसाइटी पहुंच कर उक्त पांचों मांगो का ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम सोसाइटी प्रबंधक को सौंपा, भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मांग की गई निम्न पांच मांगे इस प्रकार है,
1 धान खरीदी की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ाया जाए,
2 रबी फसल हेतु खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करें,
3 असमय ओलावृष्टि एवं बारिश से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति तत्काल प्रदान किया जाए,
4 लंबित स्थाई विद्युत कनेक्शन तत्काल दिया जाए,
5 पिछले वर्ष की धान की बकाया राशि एवं 2 वर्ष की बकाया बोनस शीघ्र प्रदान करें,
उक्त पांच मांगों को अति शीघ्र पूरा करने का निवेदन भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री से किया है, एवं मांग पूरा नहीं होने पर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश भर में उग्र आंदोलन करने की भी चेतावनी दिया है, ज्ञापन सौंपने वालों में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख रूप से छुरिया जनपद की अध्यक्ष किरण वैष्णव, भाजपा मंडल अध्यक्ष रविंद्र वैष्णव, पूर्व नपा. उपाध्यक्ष रोमी भाटिया, पूर्व नपा. उपाध्यक्ष अजय पटेल, जनपद सदस्य मीना पुजेरी, पूर्व जनपद सदस्य आमिर खान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कामता साहू, किसान मोर्चा जिला प्रवक्ता मनभावन सिंह उईके, पूर्व महामंत्री मंडल शेखर भारद्वाज, युवा नेता भाजपा मोनू गुप्ता, पूर्व पार्षद प्रकाश साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा यूनुस झाड़ूदिया, युवा मोर्चा पूर्व अध्यक्ष अशोक मरकाम, किसान अमर सिंह, किसान सियाराम, सहित सैकड़ों किसान एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे,

error: Content is protected !!