IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया – चिचोला से छुरिया पहुंच सड़क पर बापुटोला और लालुटोला के बीच मोड़ वाले पुलिया के पास बिती रात के बाद से यह दूसरी सड़क दुघर्टना में बाइक सवार पुलिया के लोहे की रोलिंग से टकरा गए। घायलों को डायल 112 की मदद से उपचार के लिए छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी अनुसार सोमवार को चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बापुटोला के पास सी जी 08 6226 यामहा बाइक पुलिया के रोलिंग से टकरा गई। अश्वनी उइके पिता पुरन लाल उइके उम्र 27 वर्ष निवासी कल्याणपुर कल्लुटोला, और मनोज वेले पिता स्वर्गीय झाड़ू राम वेले उम्र 52 वर्ष निवासी गुढ़यारी रायपुर दोनों बाइक से छुरिया की ओर जा रहे कि यह हादसा हो गया दोनों घायलों को उपचार के लिए छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मनोज वेले को गंभीर चोट लगी है।

You missed

error: Content is protected !!