IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट 

छुरिया – बस चालक ने सवारी उतारने घोघरे के पास ब्रेक लगाया और पीछे आ रहा बाइक सवार बस से टकरा गए। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों को चोट आई है जिसे डायल 112 की मदद से उपचार के लिए छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस थाना छुरिया क्षेत्र में चिचोला पहुंच मुख्य सड़क में ग्राम घोघरे के पास आज शाम को यात्री बस ने सवारी उतारने बस को रोका और पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 आईआर 6471 में सवार गोवर्धन पिता रामजीलाल उम्र 45 वर्ष ग्राम खुर्सीटिकुल थाना अंबागढ़ चौकी और पल्टू राम पिता जगेश सिन्हा उम्र 43 वर्ष ग्राम निवासी सांगली दोनों बाइक से चिचोला की ओर जा रहे थे कि घोघरे के पास बस से टकरा गये जिसमें पल्टु राम का एक पैर जांघ के पास से टुट गया है वहीं दुसरे को मामूली चोट लगी है जिन्हें डायल 112 की मदद से उपचार के लिए छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है बस रूकने के बाद वहां से निकल गया जिस कारण बस नंबर की जानकारी नहीं लग पाई।

You missed

error: Content is protected !!