IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट

छुरिया – नागरकोहरा में सोमवार को एक 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम नागरकोहरा में जेठमल साहू के खेत में झाड़ पर अपने कमीज़ के सहारे हरीश साहू पिता खोरबाहरा साहू उम्र 27 वर्ष ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची चिचोला पुलिस ने पंचनामा कर शव को फंदे से उतरवाकर पीएम के लिए छुरिया भेज दिया है। मृतक ने गांव के समीप पेड़ में रात को ही फांसी लगा ली थी। सुबह ग्रामीणों को जानकारी लगी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया है। बताया जा रहा है मृतक हरीश साहू की पिछले साल ही शादी हुई थी। वह अपने माता-पिता इकलौता बेटा था। सूत्रों के मुताबिक मृतक हरीश साहू पिछले कुछ दिनों से बहुत परेशान रहता था। अकेला पुत्र होने के बाद भी अपने घर को छोड़ ग्राम नागरकोहरा में किराए के मकान में पति-पत्नी निवास कर रहे थे। बीती रात मृतक की अपने माता पिता से झगड़ा होने की बात सामने आ रही है जिससे लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि मृतक हरिश साहू ने पारिवारिक विवाद के चलते इस तरह का कदम उठाया होगा। फिलहाल चिचोला पुलिस मर्ग कायम कर आत्महत्या करने के कारणों की जांच में जुटी है।

You missed

error: Content is protected !!