IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजनांदगांव ने सोमवार को दूसरी बार दिग्विजय महाविद्यालय में प्राइवेट छात्र छात्राओं से लिए जा रहे 400 रुपये अतिरिक्त शुल्क मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सहमंत्री चिंटू सोनकर ने बताया आभविप के प्रतिनिधि मण्डल ने शुक्रवार को बातचीत करने का प्रयास किया किंतु इसके पश्चात भी कोई सार्थक निर्णय नही निकल इसके पश्चात शनिवार को ABVP के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। प्राचार्य के आश्वासन पर कि सोमवार को नया निर्णय लिया जाएगा जो विद्यार्थियों के हित में होगा तब जाकर प्रदर्शन शांत हुआ। किंतु जब विद्यार्थी सोमवार को कॉलेज फार्म जमा करने आये तो उनसे कहा गया कि 400 रुपए जनभागीदारी के लिए देना पड़ेगा। तब विद्यार्थी दूसरी बार धरने पर बैठ गए और जनभागीदारी अध्यक्ष के विरोध में नारेबाजी की।

सोनकर ने बताया कि दिग्विजय महाविद्यालय में प्राइवेट छात्र छात्राओं से गत दिनों जब से फार्म जमा किया जा रहा है तब से 30 रुपये अग्रेषण शुल्क लेकर फार्म जमा किया जा रहा था। किंतु 21/01/2022 को प्राचार्य यह आदेश जारी करते हैं की अब से 22/01/2022 से अग्रेषण शुल्क के साथ 400 रुपये जनभागीदारी शुल्क भी लिया जाएगा। जिसका विरोध करने के लिए आज दूसरे दिन फिर दिग्विजय महाविद्यालय में छात्र छात्राओं ने विद्यार्थी परिषद के बैनर तले प्रदर्शन किया और यह मांग रखी कि जब से एडमिशन का फार्म भरना चालू हुआ है उस समय 30 रुपये लिया जा रहा था व जनभागीदारी शुल्क नहीं लिया जा रहा था किंतु अब अचानक 22/01/2022 को ऐसा क्या हो गया कि दिग्विजय महाविद्यालय में अग्रेषण शुल्क के साथ 400 रुपये जनभागीदारी शुल्क लिया जा रहा हैं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस निर्णय का विरोध किया है और कालेज प्रशासन से मांग किया कि इस प्रकार के लिए गए अनुचित निर्णय को जल्द से जल्द वापस लिया जाए नहीं तो आने वाले समय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और विशाल आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी।
जनभागीदारी के लिए जब भी कोई शुल्क लिया जाता है इससे पहले जनभागीदारी की बैठक में होती है। उसमें तय किया जाता है। किंतु जनभागीदारी बैठक के बिना अचानक 22 जनवरी को निर्णय लिया जाता है कि जनभागीदारी शुल्क 400 रुपये दिया जाना है तो इस प्रकार के अनैतिक एवं असंवैधानिक निर्णय का अभाविप विरोध करती है। उक्त विरोध प्रदर्शन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदीप झा, आशीष सोरी, सौरभ रात्रे, देवा यादव, हरीश साहू, नंद कुमार रजक, विनोद टेम्बुलकर, विनोद जांगड़े सोहन कुमार साहू, चांदनी साहू व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!