IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट

छुरिया – चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र से पांच लड़कियों के एक साथ लापता होने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फ़ैली हुई है। मिली जानकारी अनुसार चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव से एक और दुसरे गांव व मुहल्ला से चार लड़कियां कुल पांच लड़कियां मंगलवार से गायब है। जिन लड़कियों के पास मोबाइल था वह बंद है जिस कारण परिजनों को काफी चिंता हो रही है। सभी लड़कियों के परिजन बुधवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने चिचोला पुलिस चौकी में पहुंचे थे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है 18 वर्षीय युवती सहित चार नाबालिग लड़की है। कुछ लड़कियो ने अपने घर में पिकनिक मनाने की बात कहकर घर से निकली है। वहीं घर से जाते समय आधार कार्ड सहित जरूरी दस्तावेज, राशि और कपड़े लेकर निकलने की जानकारी मिल रही है। सभी के वापस नहीं आने से परिजनों ने चिचोला पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस साइबर सेल के माध्यम से मोबाइल का लोकेशन ट्रेस कर रही है। बुधवार शाम तक मोबाइल का लोकेशन मध्यप्रदेश में दिखा रहा है।

You missed

error: Content is protected !!