IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट
छुरिया – बनियाटोला में आज एक 25 वर्षीय युवक ने पेड़ में गमछे के सहारे फांसी लगा ली। जानकारी होते ही गांव में मातम पसर गया। मिली जानकारी अनुसार छुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बनियाटोला में नदी किनारे बबुल पेड़ में गमछे के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। मृतक गजेन्द्र कुमार पटेल पिता स्वर्गीय सेवा राम पटेल का शव पेड़ पर लटका मिला। जिसकी ग्रामीणों ने छुरिया थाना में सुचना दिया। जिसके बाद छुरिया पुलिस मौके पर पहुंच कर युवक के शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक गजेन्द्र के शव से सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें अपने मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है वहीं मृतक ने अपने भाई को कहां है मां को सही सलामत रखना मुझे कोई परेशानी नहीं है।

error: Content is protected !!