IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट

छुरिया –  रात में गाय ढुढने निकला लालचंद नेताम करेंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। जिसे डायल 112 की मदद से उपचार के लिए छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी अनुसार चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र के गौतम नगर झिंझारी की महेश्वरी नेताम पति लालचंद नेताम उम्र 29 साल निवासी झिंझारी ने पुलिस को बताया कि मेरे घर की गाय खेत की तरफ चले गए थे। गाय खोजते हुए मेरे पति लालचंद नेताम खेत में घुसे थे। मैं टार्च लेकर मेढ़ तरफ से गई। टार्च की रोशनी में गाय दिख गई। गाय को हकालते हुए मैं वापस घर आ गई। लेकिन पति वापस घर नहीं आये। जिसे देखने वापस गई तो मेरे पति जगेन्द्र के खेत में बेहोशी की हालत में पडे थे। किसान द्वारा अपने खेत मंंे पंप चोरी न हो जाये सोचकर बिना किसी को बताये बिजली तार फैला रखा था। जिसके संपर्क में आने से मेरे पति को करंट लग गया। और वह बुरी तरह झुलस गए। सूचना पर चिचोला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

You missed

error: Content is protected !!