IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। राजीव गांधी शिक्षा मिशन में वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार के प्रकरण में तत्कालिक डीएमसी भूपेश साहू को निलंबित कर दिया गया। जांच अधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी हेतराम सोम को जांच प्रतिवेदन दिनांक 15.09.2020 को प्रस्तुत कर यह जानकारी दिया जा चुका था कि राजीव गांधी शिक्षा मिशन में बिना टीडीएस कटौती किए ही भुगतान किया जा रहा है, जो वित्तीय अनियमितता है, इसके बावजूद दिनांक 24.08.2021 और 12.11.2021 को बिना टीडीएस कटौती किए दो करोड़ की राशि का भुगतान कर दिया गया।
डीएमएफ मद से राजीव शिक्षा मिशन राजनांदगांव के द्वारा 65 शालाओं में स्मार्ट क्लास स्थापना हेतु गुरूदेव इन्टरप्राईजेस, भिलाई से दो करोड़ की कम्प्युटर की खरीदी किया गया था। सरकारी एजेंसी के द्वारा खरीदी करने पर दो प्रतिशत टीडीएस कटौती कर संबंधित कंपनी, फर्म को भुगतान करने का प्रावधान है।
छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल ने बताया कि सूचना का अधिकार से प्राप्त दस्तावेज को अवलोकन करने से ऐसा प्रतित हो रहा है कि राजीव गांधी शिक्षा मिशन के द्वारा पुनः बिना टीडीएस कटौती किए गुरूदेव इंटरप्राईजेस, भिलाई को दो करोड़ की राशि का भुगतान कर दिया गया जो टैक्स की चोरी प्रतित हो रहा है। इसकी शिकायत आयकर विभाग, भिलाई से की गई है।
श्री पॉल का कहना है कि शिक्षा विभाग के द्वारा विगत दो वर्षो में लगभग 16 करोड़ की सामग्री खरीदी गई है, लेकिन संबंधित कंपनी, फर्म को बिना टीडीएस कटौती किए भुगतान कर दिया गया जिसकी शिकायत आयकर विभाग, रायपुर और राज्य आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो, रायपुर से की गई है, क्योंकि बिना टीडीएस कटौती किए भुगतान करना वित्तीय अनियमितता है।
——————-

You missed

error: Content is protected !!