IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। शहर के दो थाना क्षेत्र में चोरी के दो अलग-अलग मामले सामने आए है। एक मामले में चोर ने सुने मकान से जेवर तो दूसरे मामले में ऑटो पार करने की जानकारी सामने आई है। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

हेमलाल साहू उम्र 58 साल ने लालबाग पुलिस को बताया कि मैं ग्राम किरगी में रहता हूं। परिवार के साथ खेती किसानी का काम करता हूं। रोज कि तरह दिनांक 04/01/2022 के मैं दोपहर कृषि कार्य करने खेत गया था, पत्नी बच्चे घर में थे। गांव में रामायण प्रतियोगिता चल रही है। पत्नी अश्वनी घर के सामने का दरवाजा बंद करके रामायण सूनने चली गई थी। हम दोनों शाम को लगभग 5.30 बजे वापस घर लौटे तो घर का दरवाजा खुला था। अंदर घर में घुसा तो देखा कि घर में रखे पेटी से सोने,चांदी के जेवर कीमती लगभग 30000 रुपए गायब थे, जिसे चोर चोरी कर ले गया।

इधर कोतवाली थाना क्षेत्र में घर के सामने से आटो चोरी हो गई। सोमन साहू उम्र 32 साल ने पुलिस को बताया कि मैं लखोली कंचनबाग रोड वार्ड नं 32 हसन कबाडी के पास रहता हूं। स्वंय का आटो चलाता हूं। दिनांक 05.01.2022 को अपने घर के सामने आटो क्रं CG 08 W 2252 को खडी कर सो गया था। दिनांक 06.01.22 को सुबह 04.30 बजे उठ कर देखा तो मेरा आटो कीमती करीबन 90,000 रुपए नहीं था। चोर चोरी कर ले गया।

error: Content is protected !!