IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट

छुरिया – सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए. पी.त्रिपाठी के निर्देश के पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा व सहायक आयुक्त आबकारी ज़िला राजनांदगाँव नवीन प्रताप सिंह तोमर के मार्गदर्शन में गुरुवार को मुखबीर कि सूचना पर आबकारी विभाग राजनांदगांव ग्राम बेलरर्गोंदी में शिव कुमार साहू पिता बनवारी लाल ,उम्र 31 वर्ष जाति तेली निवासी बेलरगोंदी, थाना गैंदाटोला के आधिपत्य से चार जुट के बोरे में भरकर रखें कुल 720 नग पाव देशी दारु प्रीमियम संतरा 129.6 बल्क लिटर मंदिरा केवल महाराष्ट्र राज्य में विक्रय हेतु वैध का लेबल लगा बरामद किया । जिसे मौके पर आबकारी विभाग ने जप्त किया है।
आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क(2),36,59 (क) के तहत दंडनीय गैरजमानतीय अपराध होने पर प्रकरण कायम किया गया। कार्यवाही दौरान गीता साहू आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त चिचोला व आबकारी आरक्षक निजाम साह ठाकुर, तुलसी राम साहू, अनिल सिन्हा, भोज कुमार उपस्थित रहे। इस कार्यवाही में निजाम शाह ठाकुर व अनिल सिन्हा की भूमिका उल्लेखनीय रही।

error: Content is protected !!