IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। पारिवारिक विवाद को सुलझाने गए पुलिस आरक्षक से मारपीट का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी दीपक वर्मा के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, शासकीय संपत्ती को नुकसान पहुंचाने और शासकीय कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान गाली गलौच कर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है।

चन्द्रशेखर मनहर पिता मनीराम मनहर उम्र 34 साल ने बताया कि मैं थाना कोतवाली राजनांदगांव में आरक्षक के पद पर पदस्थ हूं। बाग -1, 112 में ड्यूटी करता हूं। दिनांक 04.01.22 को डायल 112 में सी-4 से MDT में इवेंट प्राप्त हुआ। इवेंट क्र0 4/1/22/27 समय 15/51 बजे में कार्यवाही हेतु मैं चालक क्र0 574 देव कुमार साहू वाहन क्र0 CG-03-7100 के घटना स्थल ग्राम दीवानटोला के लिये रवाना हुआ। प्रमोद कुमार वर्मा से मोबाईल से संपर्क किया। घटना स्थल पहुंचा एवं कालर के परिजन भाई बहू से मिला। कालर के बहु द्वारा बताया गया कि दीपक वर्मा ग्राम दीवान टोला द्वारा अपने परिजन को एवं मुझे गाली गलौच कर रहा है। तथा हाथ में कुल्हाडी पकडकर मारने की कोशिश कर रहा है। तब मेरे द्वारा दीपक वर्मा को समझाने की कोशिश किया गया। लेकिन दीपक वर्मा और उग्र होकर मुझे ही गाली गलौच करते हुये मेरे साथ मारपीट किया। जिससे मेरे बांये हाथ की कलाई में दर्द हो रहा है एवं वाहन चालक द्वारा बीच बचाव करने आया तो उन्हे भी गाली गलौच कर धक्का मुक्की करने लगा एवं शासकीय वाहन को क्षति पहुंचाया। इसके बाद स्थिति काबू से बाहर होने पर मेरे द्वारा वायरलेस सेट के पुलिस नियंत्रण कक्ष राजनांदगांव को सूचना दिया गया। थोडी देर बाद पुलिस चौकी चिखली से बल पहुंचा। आरोपी को पकड़ा गया।

You missed

error: Content is protected !!