IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने ट्रक चालक आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। घटना अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र की है।

राम नायक ने अंबागढ़ चौकी पुलिस को बताया कि मैं ग्राम नीचेकोहड़ा में रहता हूं। आज दिनांक 06.01.2022 को फोन से सूचना मिली कि मेरा भाई धनीराम नायक जो नीचेकोहड़ा से बाइक क्रमांक CG 08 H 7066 से अपने घर मरदेल मोहला जा रहा था। तुमड़ीकसा से पटेली के मध्य कुन्तीमार रोड मोड़ पर ट्रक क्रमांक CG 08 AD 2481 के अज्ञात चालक द्वारा  अपने वाहन को तेजगति व लापरवाही से चलाकर सामने से बाइक को ठोकर मार दिया। इस घटना में धनीराम के सिर, चेहरा ,सीना, बायें पैर तथा शरीर के अन्य अन्दरूनी हिस्सों में गंभीर चोंट लगी और उसकी मौत हो गई।

error: Content is protected !!