IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कोविड-19 कंट्रोल रूम से कोविड संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं नागरिक : कलेक्टर

  • कोविड संबंधी जानकारी एवं सहायता के लिए कोविड कंट्रोल रूम नंबर 74402-03333 में कर सकते हैं संपर्क
  • कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के लिए कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का करें पालन

राजनांदगांव। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कोविड-19 के नए वेरिएन्ट ओमिक्रॉन के फैलाव को ध्यान में रखते हुए जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन के लिए चिकित्सकों और नोडल अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण फैलने के पहले सभी नोडल अधिकारी दिए गए दायित्व के अनुरूप इसके नियंत्रण के लिए सभी व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सहायता एवं कोविड संबंधी जानकारी के लिए कोविड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कोई भी नागरिक कोविड कंट्रोल रूम 74402-03333 से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हंै। उन्होंने कहा कि जिले में स्थापित कोविड कंट्रोल रूम चौबीस घंटे क्रियाशील रहना चाहिए। कोविड से संबंधित सभी जानकारियां कोविड कंट्रोल रूम के माध्यम से नागरिकों को मिलनी चाहिए। यहां आने वाले सभी कॉल की प्रतिक्रिया सकरात्मक रूप से जनसामान्य को मिलनी चाहिए। कलेक्टर ने कंट्रोल रूम में प्रशिक्षित कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी दूरभाष के माध्यम से लगातार लेतेे रहें। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीज के आने पर एसओपी का पालन करते हुए उपचार किया जाए तथा होम आईसोलेशन का प्राप्त निर्देशों के अनुसार कार्य करें।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि स्वास्थ्य टीम, अधिकारी और फ्रंट लाईन वर्कर कोविड संक्रमण से नागरिकों की सुरक्षा के लिए तैयार रहें। जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। अस्पतालों में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर, एक्स-रे मशीन, बेड, मेडिकल स्टॉफ की ट्रेनिंग, मास्क, सेनेटाईजर, पीपीई किट तथा दवाईयों की सुदृढ़ व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारी कर ली गई है। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकथाम के लिए कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर मास्क लगाना, सेनेटाईज करना जरूरी है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश चंद्राकर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अल्पना लूनिया, एसडीएम राजनांदगांव श्री अरूण वर्मा सहित स्वास्थ्य एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!