IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव । पाली राजस्थान में आयोजित क्लब नेशनल में चैलेन्जर्स बेस बॉल क्लब की महिला टीम ने भाग लिया और प्रतियोगिता में दुसरे स्थान मे रहकर रजत पदक प्राप्त किया। पांच दिनों तक चली प्रतियोगिता में चैलेन्जर्स क्लब राजनांदगांव पूल की टॉप – टीम बनी और उनका सेमीफाइनल मुकाबला चंण्डीगढ़ से हुआ जिसमें राजनांदगांव की खिलाडिय़ों का प्रदर्शन शानदार रहा और चंण्डीगढ़ को १०-१ से हराकर फाईनल में प्रवेश किया । फाईनल मुकाबला दोस्ताना टीम बिलासपुर बेस बॉल क्लब के साथ था जिसमें चैलेन्जर्स क्लब ने पहले दो इंनिग में बढ़त बना चुकी थी । लेकिन गरमा गरम मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा । चैलेन्जर्स राजनांदगांव की ईशा यादव को बेस्ट कैचर का अवार्ड मिला रजत पदक प्राप्त खिलाडिय़ों का सम्मान एवं आर्शीवाद प्रदान करने छत्तीसगढ़ सॉफ्ट बेसबॉल के अध्यक्ष श्री भावेश बैद जी पहुंचे । और कोच ओमान तंबोली ने बताया कि खिलाडिय़ों की ४५ दिनों की मेहनत है। जिसमें उसका इस प्रतियोगिता में इन्हे रजक पदक प्राप्त हुआ है । संघ के कोषाध्यक्ष कृष्णा तिवारी, सूयश बाजपेयी, ईश्वर महोबिया, गुड़वंत सिन्हा, सतीष श्रीवास्तव, श्रेयश चंद्राकर, नोविश साहू सहित सभी सदस्यों ने खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

 

You missed

error: Content is protected !!