IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 16 दिसम्बर 2021 से 10 जनवरी 2022 तक प्रातः 11 से 3 बजे तक वार्डो में शिविर,

6 जनवरी को वार्ड नं. 27, 28, 29 व 30 में, 7 जनवरी को 31,32,35 व 36 तथा 10 जनवरी को वार्ड नं. 33 व 34 में सामाजिक सुरक्षा पेंशन शिविर आयोजित

राजनांदगांव। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 16 दिसम्बर 2021 से 10 जनवरी 2022 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 6 जनवरी को सुभाष वार्ड नं. 27 व तिलक वार्ड नं. 28 के लिये कन्या प्राथमिक शाला भरकापारा में, विवेकानंद वार्ड नं. 29 के लिये मठपारा सामुदायिक भवन में व कैलाश वार्ड नं. 30 के लिये पार्षद कार्यालय कैलाश नगर में, 7 जनवरी को जनता कालोनी वार्ड नं. 31, संजय वार्ड नं. 32, लखोली वार्ड नं. 35 व सेठीनगर वार्ड नं. 36 के लिये मंगल भवन लखोली दुर्गा चौक में तथा 10 जनवरी को बैगापारा वार्ड नं. 33 के लिये कबीर भवन लखोली में व कन्हारपुरी वार्ड नं. 34 के लिये कर्मा मंगल भवन कन्हारपुरी में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुये मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!