IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट
छुरिया – प्लास्टिक दाना से भरी ट्रक चाबुकनाला के पास सड़क पर पलट गया। जिसमें चालक के पैर में गंभीर चोट आई है। डायल 112 की टीम ने उपचार के लिए छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बागनदी पुलिस थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 06 में चाबुकनाला बस्ती के पास नागपुर की ओर से प्लास्टिक दाना लेकर रायपुर की ओर जा रही ट्रक क्रमांक GJ 06 AZ 5075 चाबुकनाला के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रक में भरे प्लास्टिक दाना की बोरी सड़क पर बिखर गई। जिससे हाइवे को वन-वे किया गया था। मौके पर डायल 112 और बागनदी पुलिस पहुंची और हाइड्रा मंगाकर बोरी व ट्रक को किनारे कर सड़क को सुचारू किया गया। वहीं ट्रक चालक शिवजी राजवाड़ पिता बालकराम राजवाड़ निवासी बलिया उत्तरप्रदेश के पैर में गंभीर चोट लगी थी। जिसे डायल 112 की मदद से उपचार के लिए छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

You missed

error: Content is protected !!