कोपेडियन विलेजर्स वेलफेयर फाउंडेशन महोत्सव का आयोजन
राजनांदगांव। ग्राम कोपेडीह में दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन कोपेडियन विलेजर्स वेलफेयर फाउंडेशन एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर, पूर्व सांसद भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय मधुसूदन यादव जी थे।आयोजक समिति के अध्यक्ष परस राम साहू ने मुख्य अतिथि मधुसूदन यादव जी को पुष्पहार एवं खुमारी पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया साथ में ग्राम पंचायत सरपंच यमुना (वीणा) साहू, पूर्व सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि चंद्रकांत साहू, मदन साहू अध्यक्ष ग्राम विकास समिति एवं अन्य की उपस्थिति में किया गया।
पूर्व सांसद मधुसूदन यादव जी ने सम्बोधित करते कहा की ग्रामीण अंचल पर इस तरह के आयोजन होने से ग्रामीणों में बहुत ही हर्ष का माहौल रहा महोत्सव कार्यक्रम एवं नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए लोगों को उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कोपेडीह महोत्सव में महिला एवं पुरुष वर्ग में जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, अल्टी पल्टी, पिटटल ,रिले रेस, फैंसी ड्रेस रिकॉर्डिंग डांस एवं अन्य खेल का आयोजन किया गया एवं सांस्कृतिक महोत्सव में राउत नाचा झांकी, रामायण, जस झांकी, जसगीत, पंथी नृत्य, फ़ाग गीत झांकी एवं रिकार्डिंग डांस व अन्य आयोजन हुआ। महोत्सव में प्रतिभागियों को शाल, श्रीफल, मोमेंटो एवं अन्य आकर्षक पुरुस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष परसराम साहू, उपाध्यक्ष विष्णु सिंह साहू, कोषाध्यक्ष मानिक साहू, सचिव रमेश यदु,सह सचिव विजय अग्रवाल, शिवकुमार साहू, अमर सिंह पठारी, मनराखन साहू, रामअवतार साहू, रामाधार साहू तीरथ राम साहू, राजेश साहू एवं अन्य ग्रामीणजनो का महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने विशेष योगदान रहा।

Sub editor

