छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट
छुरिया – गाजर भर कर जा रही ट्रक तड़के कठुआ पुल के पास पलट गई जिसमें चालक को मामूली चोट आई है। जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र के नेशनल हाईवे 06 में रानीतालाब कठुआ पुल के पास सुबह करीब 4:00 बजे राजस्थान से गाजर लेकर उड़ीसा जा रही ट्रक क्रमांक RJ 19 GF 7472 कठुआ पुल मोड़ में अनियंत्रित होकर पलटी हो गया। जिससे गाजर सड़क में बिखर गया वहीं चालक को मामूली चोट लगी थी।
बताया गया कि कठुआ पुल के पास अत्यधिक मोड़ है जिसमें वाहन चालक वाहन से नियंत्रण खो देते हैं जिससे या सड़क दुर्घटना घटित होती है यहां पर कुछ महीनों के अंतराल में वाहन दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं सड़क निर्माण कार्य एजेंसी के द्वारा अत्यधिक मोड़ होने और दुर्घटना जन्य क्षेत्र होने का सूचना पटल भी नहीं लगाया गया है।


