छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट
छुरिया – नव गठित धर्म रक्षक संगठन ने आज छुरिया थाने में ज्ञापन सौंपा। जिसमे संगठन ने साफ शब्दों में कहां है कि हर रविवार को छुरिया नगर के मठपारा एवं अन्य स्थानों में होने वाले प्रार्थना सभा का आयोजन नही होना चाहिए।
जिस पर ज्ञापन लेने के पश्चात छुरिया थाना प्रभारी ने कुछ चिन्हित धर्मान्तरियो को थाना बुलाकर प्रार्थना सभा का आयोजन अन्य लोगो को अपने घर मे इकठ्ठा नही करने का समझाईस दिया गया एवं संगठन के सदस्यों को भी कहा कि ऐसा कोई काम न करे जिससे लॉ एंड आर्डर बिगड़े। संगठन हर रविवार छुरिया नगर के उन स्थानों में जाकर देखेगी कही चुपके से ईसाई धर्मान्तरण करने प्रार्थना सभा का आयोजन तो नही हो रहा है। छुरिया थाना में ज्ञापन देने संगठन के राधेश्याम शर्मा, मनभावन सिह उइके, अशोक मालेकर, राजीव गुप्ता, गुरप्रीत भाटिया, भूषण ठाकुर, पूर्व पार्षद प्रकाश साहू, कौशल कुंभकार, नरेश निषाद, यनिश कुम्भकार, खिलेश साहू, सोनू ठाकुर, कुश कुंभकार, अशफाक खान, शुशील कसेर व युवाजन उपस्थित रहे।


