IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

महाविद्यालय के रजिस्ट्रार ने नववर्ष पर रक्तदान कर किया विद्यार्थियों को प्रेरित… 

राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के रजिस्ट्रार दीपक परगनिहा ने नववर्ष के प्रथम दिन जिला चिकित्सालय राजनांदगाव मे रक्तदान किया। श्री परगनिहा के इस कार्य की महाविद्यालय के प्राचार्य डा. के एल टांडेकर ने बधाई दी तथा इसे महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिये प्रेरणा बताया। महाविद्यालय के रेडक्रॉस प्रभारी डा. भाटिया ने भी श्री परगनिहा को बधाई देते हुए कहा की रक्तदान एक महादान होता है और प्रत्येक व्यक्ति जो सक्षम है उन्हे यह कार्य अवश्य करना चाहिये। उल्लेखनीय है की दीपक परगनिहा प्रत्येक वर्ष की शुरुवात रक्तदान से करते हैं।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!