IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ दृष्टिबाधित विकास संघ के निर्वाचन में सदस्यों ने पूर्व पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्य पर जताया भरोसा

राजनांदगांव। दृष्टि बाधित विकास संघ छत्तीसगढ़ की सामान्य सभा की बैठक आस्था मुक बधिर विद्यालय राजनांदगांव के सभागार में आयोजित हुई। सामान्य सभा की बैठक की शुरुआत मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया। तत्पश्चात बकसी हाई सेकेंडरी स्कूल राजनांदगांव की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बाबा रामदेव समिति से मनीष खंडेलवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता आस्था विद्यालय के संचालक हेमंत तिवारी विशिष्ट अतिथि कैलाश राठी पीके सिंग विश्वकर्मा संजय मिश्रा युवा विकलांग जिला अध्यक्ष ऋषि मिश्रा संघ के अध्यक्ष वेंकटेश्वर राव एवं सचिव राजेंद्र कुमार बेहरा रहे।
सामान्य सभा की बैठक में सर्वप्रथम संघ के महासचिव द्वारा विगत 3 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
तदुपरांत संघ के अध्यक्ष द्वारा संघ के गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। बैठक की कार्रवाई के दौरान सदस्यों द्वारा सुझाव एवं निर्वाचन हेतु सक्रिय सदस्य का नाम प्रस्तावित किया गया।
बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए।
सदस्यों का नाम संघ के विभिन्न पदों एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रस्तावित किया गया। अध्यक्ष वेंकटेश्वर राव, उपाध्यक्ष रिपोन पटेल, महिला उपाध्यक्ष गंगेश्वरी भास्कर, महासचिव राजेंद्र कुमार बेहरा, सा सचिव अनुरुद्ध साहू, कोषाध्यक्ष शिवनंदन साहू एवं कार्यकारिणी सदस्य हेतु धनु लाल देवांगन, भूपेंद्र ढीमर, जागेश्वर वर्मा, दामोदर बेहरा, महेंद्र बेहरा, भास्कर वर्मा, ईश्वर साहू, अवतार गुप्ता नाम प्रस्तावित हुए।

19 दिसंबर 2021 को प्रस्तावित पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों के नाम पर सर्वसम्मति बनी और उन्हें निर्वाचित घोषित कर दिया गया। संग से विजई पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों को निर्वाचन अधिकारी पीके सिंह द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बाबा रामदेव समिति से महेंद्र सुराना मनीष खंडेलवाल कैलाश राठी, पदमा साहू नरेंद्र तायवड़े एवं आस्था मुक बधिर विद्यालय के स्टॉप गण सम्मिलित होकर सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में बाबा रामदेव समिति आस्था मुक बधिर विद्यालय एवं बक्शी हाई सेकेंडरी स्कूल के बच्चों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!