IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। महिला बहुआयामी क्षेत्र स्तरीय संघ कार्यालय में चोरी की वारदात हुई है। चोर ने पीछे के रास्ते से घुसकर नकद और लैपटॉप पार कर दिया है। सूचना पर बसंतपुर ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता रजत कुमार झा उम्र 27 साल ने बसंतपुर पुलिस को बताया कि मैं जीवन हाईट्स कालोनी राजनांदगांव में रहता हूं। लक्ष्मी महिला बहुआयामी क्षेत्र स्तरीय संघ में नौकरी करता हूं। पुष्प वाटिका रानीसागर तालाब के पास में लक्ष्मी महिला बहुआयामी क्षेत्र स्तरीय संघ का कार्यालय है। दिनांक 21.12.2021 को शाम करीब 04:30 बजे कार्यालय में टी0 आशीष राव ताला बंद करके गया था। दिनांक 22.12.2021 को सुबह 10:00 बजे लज्जा देवांगन आफिस स्टाफ ने कार्यालय खोला तो पता चला कि आफिस के पीछे के रास्ते से अज्ञात चोर आफिस के अंदर घुसकर आलमारी के लाकर तोड़कर 13,000 रुपए, पुराना लैपटॉप Dell company का कीमती 12,000 रुपए, पेबिल रजिस्टर तथा अन्य दस्तावेज रजिस्टर जुमला 25,000 रुपए चोरी किया गया है।

You missed

error: Content is protected !!