IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट
छुरिया – स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत छुरिया के ग्राम भण्डारपुर में जोन स्तरीय फाइनल मैचों का समापन हुआ, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लोक सभा क्षेत्र राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय अध्यक्षता श्रीमती छन्नी साहू विधायक खुज्जी, विशेष अतिथि श्रीमती गीता साहू अध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगांव , श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया, एकान्त चंद्राकर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया, ललिता कंवर सदस्य जिला पंचायत, किसुन साहू जनपद सदस्य, द्रोपती मण्डावी, विपिन यादव, भुनेश्वरी साहू, देवारू मालेकर, मीना पूजेरी, पार्वती साहू, हेमीन साहू, भानसिंग चंद्रवंशी, जानकी साहू, दुलेश्वरी चंद्रवंशी, प्रतीमा साहू, , मनीराम सहारे, ललिता उइके सांसद प्रतिनिधि, चंद्रिका डड़सेना, एम डी ठाकुर रविन्द्र वैष्णव भाजपा मंडल अध्यक्ष, रितेश जैन अध्यक्ष ब्लाॅक कांग्रेस छुरिया, रोमी भाटिया, सासंद प्रतिनिधि नगर पंचायत की उपस्थिति में खेल का रंगारंग शुभारंभ किया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि संतोष पाण्डेय ने प्रतिभागी खिलाडि़यों को संबोधित करते कर कहा कि हम विवेकानंद की आदर्शो पर चलकर जीवन में लक्ष्य बना कर आगे बढ़े, जिससे भविष्य में एक महान खिलाड़ी बन सकें, साथ ही विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने भी अपने विचार रखते हुए खिलाडि़यो को शुभकामनाएं दिया और कला मंच निर्माण हेतु राशि 3.00 लाख रूपए का घोषणा किया। कार्यक्रम को गीता साहू, किरण वैष्णव, एकान्त चंद्राकर ने भी खिलाडि़यो को संबोधित किया एवं कार्यक्रम में विजेता खिलाडि़यो का पुरस्कार वितरण किया, खो-खो में प्रथम स्थान कुमर्दा जोन एवं द्वितीय स्थान गैंदाटोला, कबड्डी (पुरूष) में प्रथम स्थान उमरवाही जोन एवं द्वितीय स्थान साल्हे जोन ने, वहीं कबड्डी (महिला) में प्रथम स्थान गैंदाटोला एवं द्वितीय स्थान कुमर्दा जोन, तथा मैराथन (महिला) में प्रथम स्थान पर कुमर्दा जोन से हिरौंदी, द्वितीय स्थान पर मोनिका व तृतीय स्थान पर माधुरी तथा मैराथन (पुरूष) में प्रथम स्थान पर कुमर्दा जोन से तेजराम धावड़े, द्वितीय स्थान पर उमरवाही जोन स लेखराम एवं तृतीय स्थान पर गैंदाटोला जोन से मनीश्याम, साथ ही रस्साकसी खेल में महिला वर्ग से प्रथम स्थान पर बादराटोला जोन व द्वितीय स्थान पर गैंदाटोला जोन एवं पुरूष वर्ग से प्रथम स्थान पर गैंदाटोला जोन एवं द्वितीय स्थान पर साल्हे जोन तथा वाॅलीबाल में महिला वर्ग से प्रथम स्थान पर गैंदाटोला जोन व द्वितीय स्थान पर साल्हे जोन एवं पुरूष वर्ग से प्रथम स्थान पर चिचोला जोन एवं द्वितीय स्थान पर साल्हे जोन के खिलाडि़यो को पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक प्रधान, तहसीलदार टोप्पो मैडम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सावित्री वैष्णव, किरण साहू, गिरधर दास वैष्णव, अजय पटेल, शेखर भारद्वाज, मनभावन उइके, आलोक मिश्रा, जोधीलाल साहू, घासी साहू, खिलेश्वर साहू, हिरेन्द्र साहू, कृष्ण कुमार काण्डे प्राचार्य, नैनसिंग पटेल, सकुन गंधर्व सरपंच भण्डारपुर, अनीता कंुजाम सरपंच हालेकोसा, दशरथ चंद्रवंशी, प्रीतम साहू, प्रदीप पटेल, सोनु कसेर, नंदकुमार चंद्रवंशी, बृजलाल यादव, देवेन्द्र चंद्रवंशी, मधु रावटे, रूखम पाण्डे, किशोर टेमरे, कांतिलाल, विष्णु साहू, महेश चंद्रवंशी, अमीर खान, राजेश्वर धुर्वे, कामता साहू, रमेश कश्यप, सरजू पटेल, काशीराम चंद्रवंशी जगन चंद्रवंशी हेमसिंग निर्मलकर, हृदयराम चंद्रवंशी, उभे पटेल, युवराज दास वैष्णव, मंशाराम चंद्रवंशी, फुलचंद ठाकुर, गौरसिंग चंद्रवंशी रामदास चंद्रवंशी हुन्नदास वैष्णव अशोक मरकाम, खिलेन्द्र साहू एस कुमार वैष्णव राजकुमार सिन्हा,सगीता यादव कमला बाई, नगीना यादव, उत्तरा निषाद, कांति यादव, डेरहीन यादव,कुमारी बाई वामन कुमदास साहू, बालाराम साहू, दुर्योधन साहू, नागेश निषाद, मंथीर साहू, रोहित चंद्रवंशी, मनीषा पटेल, दुलार साहू, भीखु यादव, देवसिंग पटेल, खिलावन चंद्रवंशी, हिंसाराम साहू, हरिराम निषाद पंचायत सचिव समस्त पीटी ई शिक्षक जनपद पंचायत के कर्मचारी अधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी बंधु व ग्रामवासी उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!