IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। तेज रफ्तार से दौड़ रही बाइक नो पार्किंग एरिया पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना सोमनी थाना क्षेत्र के कमल साल्वेंट के पास घटी। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
शिकायकर्ता विजय सिंह राजपूत उम्र 62 साल ने सोमनी पुलिस को बताया कि मैं गणेश चौक चिंगराज पारा बिलासपुर में रहता हूं। कारपेंटर का कार्य करता हूं। दिनांक 22-12-21 के सुबह करीबन 08:00 मेरा लड़का हरीश सिह राजपूत अपने दोस्त अनुराग शर्मा के साथ बाइक क्रमांक CG 10 AP 4833 में रायपुर जाने के लिये निकले थे, दोपहर करीबन 12:30 बजे मोबाईल पर कॉल करके बताया कि हरीश सिंह राजपूत का एक्सीडेट हो गया है। तब मैं हरीश सिह राजपूत के मोबाईल पर फोन लगाया तो थाना सोमनी के पुलिस वाले ने बताया कि हरीश सिंह राजपूत व अनुराग शर्मा का कमल साल्वेंट के सामने रोड पर ट्रक से एक्सीडेंट हो जाने से चोट लगने से ईलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल पेंड्री राजनांदगांव भेज दिए हैं। तब मैं अपनी पत्नी यशोदा राजपुत, लड़का अमित राजपूत, दमाद अरूण वर्मा व पड़ोसी गौरव साहू को घटना की जानकारी दिया। तब हम लोग राजनांदगांव आए। मेडिकल कालेज पेंड्री गए, तो वहां पर बताये कि हरीश सिंह राजपूत का एक्सीडेंट से आई चोट से मृत्यु हो गया है। जबकि घायल अनुराग शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। तब मैं कमल साल्वेंट फैक्टरी सोमनी में आकर घटना की जानकारी लिया तो बताये कि ट्रक क्रमांक CG 08 AS 9211 से टकराने से दो लडके को चोट लगने से ईलाज के लिये मेडिकल कालेज पेड्री राजनांदगांव लेकर गए है। ट्रक क्रमांक CG 08 AS 9211 के चालक ने ट्रक को नो पार्किंग स्थल पर लापरवाहीपूर्वक ट्रक को खडा करने से बाइक का एक्सीडेंट हुआ है।

You missed

error: Content is protected !!