IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट

छुरिया – छत्तीसगढ़ में एक दिसंबर से किसानों के धान की खरीदी किया जा रहा है। धान खरीदी केन्द्रों में धान का उठाव नहीं होने से खुले में रखे हुए हैं धान। सेवा सहकारी मर्यादित समिति लालू टोला पंजीयन क्रमांक 1106 में एक दिसंबर से धान खरीदी शुरू हुआ जहां पर लालूटोला, रानीतालाब, सड़क बंजारी, कुबराडीह, पिनकापार, नवागांव, पाटेकोहरा, बापूटोला, बिसाहूटोला, बरछाटोला, भण्डारपुर सहित अन्य ग्राम के किसानों की धान को खरीदी किया जाता है अभी तक लालुटोला धान खरीदी केंद्र में मोटा धान 3475.60, पतला धान 17166.80 और सरना धान 4590.40 क्विंटल कुल धान 25 हजार 232.80 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है जिसमें से मात्र 3520 क्विंटल धान का ही उठाव हुआ है। बाकी धान को खरीदी केंद्र में छल्ली लगाकर खुलें में रखा गया है और धान खरीदी शुरू हैं। धान खरीदी केन्द्रों से जल्द ही धान का उठाव होना चाहिए अचानक मौसम बदला तो खुले में रखे धान की नुकसानी होंगी।

You missed

error: Content is protected !!