IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले आरोपी को चिखली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले का विवरण इस प्रकार है प्रार्थी द्वारा दिनांक 14.08 2021 को अपनी नाबालिक पुत्री को किसी अज्ञात द्वारा भगाकर लेने जाने के संबंध में चौकी चिखली आकर रिपोर्ट दर्ज करवाया था। जिस पर चौकी चिखली में अपराध क्रमांक 484/21 धारा 363 भादवि कायम कर विवचेना में लिया गया था। आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में चिखली चौकी प्रभारी शक्ति सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर नाबलिग एवं अज्ञात आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। मुखबीर से सूचना मिला कि नाबालिग जितेन्द्र यादव नामक युवक के साथ हैदराबाद में है। सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर हैदराबाद रवाना किया गया। नाबालिग आरोपी जितेन्द्र यादव के पास हैदराबाद किश्मतपुर में मिली। जिसे आरोपी जितेन्द्र यादव के कब्जे से बरामद किया गया। आरोपी जितेन्द्र यादव पिता सुदामा यादव उम्र 20 साल निवासी ग्राम भाठागांव पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव को दिनांक 20-12-2021 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। न्यायालय पेश कर ज्युडिशियल रिमांड में लिया गया। उपरोक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी शक्ति सिंह, सउनि रविशंकर पैकरा, आर 1439 गिरजाशंकर देवांगन की सक्रिय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!