IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। शहर के जमातपारा में घर के सामने खड़ी बाइक और मोपेड को असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी। सूचना पर बसंतपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
प्रार्थी अनिल सिन्हा उम्र 52 साल ने बसंतपुर पुलिस को बताया कि मैं जमातपारा बैंक ऑफ इंडिया के पीछे में रहता हूं। मेरी साइकिल की दुकान है। मेरे संबंधी गिरधारी लाल सिन्हा निवासी तिलई की मोटर साइकिल हिरो होण्डा क्रमांक CD Delux CG 08-F- 7355 को मेरा दामाद अर्जुन सिन्हा लेकर मेरे घर आया था तथा मेरे रिश्तेदार तुला राम सिन्हा जिला दुर्ग के रहने वाले है की एक्टिवा क्रमांक CG 07AL 4488 को मेरी साली टिवंकल सिन्हा लेकर मेरे घर आयी थी। दिनांक 17.12.2021 को रात्रि 11:00 बजे घर के सामने खड़ी कर खाना खाकर सो गये थे। दिनांक 18.12.2021 को रात करीब 02:20 बजे बाईक जलने की आवाज सुनकर दरवाजा खोलकर देखे तो मेरे घर के सामने खड़ी की गई रिश्तेदार की मोटर सायकल हिरो होण्डा CD Delux CG 08-F- 7355 तथा एक्टिवा क्रमांक CG 07AL 4488 को अज्ञात व्यक्ति आग लगा दिया था। जो जल रही थी तो पानी डालकर बुझाया गया। फिर भी उक्त मोटर सायकल तथा एक्विवा काफी जलकर करीब 35,000 रूपयें का नुकसान हुआ है।

You missed

error: Content is protected !!